अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
19-Oct-2020 07:48 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसले लिए सभी दल के नेता जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. हर चुनावी सभा में भीड़ बेलगाम है, न तो मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है. न ही किसी भी चुनावी सभा में कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन को फॉलो करते देखा जा रहा है. लेकिन इन सब के बीच केंद्रीय समिति ने बड़ी चेतावनी दी है.
रविवार को केंद्र सरकार की वैज्ञानिकों की नेशनल सुपरमॉडल समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में चुनाव से असामान्य रुप से कोरोना बढ़ सकता है.इस समिति में आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी कानपुर सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं.
समिति ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में चुनाव और बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान मरीज असामान्य रुप बढ़ सकते हैं. हालांकि सर्दी खत्म होते ही संक्रमण कम होगा. समिति का अनुमान है कि फरवरी में महामारी नगण्य स्तर पर पहुंच जाएगी. तब तक देश में 1.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके होंगे.
वहीं पटना की बात करें तो पटना में फिर से कोरोना का ग्राफ चढ़ने लगा है. रविवार को पटना में 316 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. नए संक्रमितों के मिलने के बाद ही पटना में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32610 हो गई है.