जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
11-Apr-2020 03:46 PM
DESK : देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक खत्म हो गई है. ज्यादातर CM लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखे और उन्होंने पीएम मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने की बात भी कही.
बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को लेकर एक ट्वीट किया है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला लिया जा चुका है. केजरीवाल ने ट्वीट में कहा है कि पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया.
केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि 'पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है.'आज, भारत की स्थिति कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर है क्योंकि हमने पहले ही लॉकडाउन शुरु कर दिया था. अगर इसे अभी रोक दिया जाता है, तो सभी लाभ खत्म हो जाएंगे.' हालांकि प्रधानमंत्री की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है.
PM has taken correct decision to extend lockdown. Today, India’s position is better than many developed countries because we started lockdown early. If it is stopped now, all gains would be lost. To consolidate, it is imp to extend it
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 11, 2020
बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. लेकिन देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है. अब तक देश में 240 से अधिक लोगों की मौत कोरोना से हो गई है तो वहीं 7400 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए हैं.