ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / news / केजरीवाल के घर दूसरी बार पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, सीएम हाउस में...

केजरीवाल के घर दूसरी बार पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, सीएम हाउस में घुसने से रोका

03-Feb-2024 11:12 AM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। 24 घंटे के भीतर दूसरी बार दिल्ली पुलिस की टीम सीएम आवास पर नोटिस लेकर पहुंची है हालांकि टीम को सीएम आवास में जाने की इजाजत नहीं मिली है।


दरअसल, पिछले दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने आरोप लगाया था कि बीजेपी दिल्ली में ऑपरेशन लोटस की कोशिश कर रही है और AAP के 7 विधायकों को 25 करोड़ रुपए का लालच देकर सरकार गिराने की साजिश की जा रही है। सीएम केजरीवाल और आप के आरोप पर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था।


दो फरवरी की शाम भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर नोटिस लेकर पहुंची थी लेकिन सीएम आवास की तरफ से नोटिस को स्वीकार नहीं किया गया था। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम आप नेता आतिशी के घर भी गई थी लेकिन वहां भी नोटिस नहीं लिया गया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम वापस लौट गई थी।


नोटिस स्वीकार नहीं करने पर दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को फिर से सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। सीएमओ नोटिस लेने के लिए तैयार तो हो गया है लेकिन रिसिविंग देने को तैयार नहीं हैं। सीएम केजरीवाल के आवास पर गहमागहमी बनी हुई है। दिल्ली सीएम के आवास पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।