इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?
04-Feb-2024 10:41 AM
By First Bihar
DESK : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवील के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम शिक्षा मंत्री आतिशी के घर पहुंची है। इससे पहले 3 फरवरी को यह टीम अरविंद केजरीवाल के घर उन्हें नोटिस देने पहुंची थी। झारखंड के चल रहे सियासी मामलों के बीच अरविंद केजरीवील और अतिशी ने बीजेपी सरकार पर उनके पार्टी के विधायकों को खरीदने के साथ दिल्ली में ऑपरेशन लोटस 2.0 का आरोप लगाया था।
शिक्षा मंत्री आतिशी ने अपने कैप के अधिकारियों को क्राइम ब्रांच के इस नोटिस को रिसीव करने को कहा है। आतिशी कई दिनों से चंडीगढ़ में हैं। इसके पहले भी क्राइम ब्रांच की टीम आतिशी के घर पहुंची थी। लेकिन, आतिशी के दिल्ली में ना होने की वजह से टीम वापस आ गई। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम आतिशी के ओएसडी का इंतजार कर रहे हैं। ओएसडी के आने पर उनसे आतिशी से मिलवाने के लिए कहा जाएगा और अगर इंतजार करने के बाद भी आतिशी नही मिलेंगी तो ओएसडी को भी नोटिस सर्व कराया जा सकता है।
मालूम हो कि, यह मामला तब शुरू हुआ जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ आतिशी ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25 करोड़ का लालच देकर सरकार गिराने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद बीजेपी ने इन आरोपों की जांच के लिए दिल्ली कमिश्नर को शिकायत दी थी जिसके बाद इस मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को दे दिया गया।