ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे

Home / news / BIHAR NEWS : कुव्यवस्था का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रसाशन का...

BIHAR NEWS : कुव्यवस्था का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रसाशन का फरमान, PHC में फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी को किया बैन

04-Nov-2024 02:27 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला खबर निकल कर सामने आया है। यहां जिले के मुशहरी पीएचसी प्रभारी ने एक अजीबो-गरीब फरमान जारी किया है। उन्होंने अस्पताल परिसर में किसी भी तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को प्रतिबंधित करने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में यह भी लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


पीएचसी प्रभारी के इस तरह के निर्देश के बाद लोगों में हैरानी है। बता दें, बीते दिनों मुशहरी पीएचसी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें डॉक्टर की अनुपस्थिति में गार्ड द्वारा घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उसके बाद अब इस तरह का आदेश जारी किया गया है। 


वहीं,बीते 2 नवंबर 2024 को मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में डॉक्टर की अनुपस्थिति में एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा घायल मरीज को इंजेक्शन लगाने और मरहम पट्टी करने का मामला सामने आया। वीडियो में इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज बैठा दिख रहा है, जिसके पैर में चोट लगी हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गार्ड मरीज के पैर में दवा लगा रहा है।


इधर, इस पुरे मामले पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सीएस) डॉ. अजय कुमार ने वीडियो वायरल होने के बाद बताया कि उन्हें घटना की जानकारी रात में मिली। PHC प्रभारी का कहना है कि यह वीडियो उस दिन का नहीं है और यह पहले की घटना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए CS ने जांच के आदेश दे दिए हैं और प्रभारी को पत्र भेजा है। वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।