जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
25-Mar-2022 07:57 AM
By Tahsin Ali
KATIHAR : कटिहार के मनिहारी से बड़ी खबर आ रही है। जहां देर रात करीब पौने 12 बजे के दरमियान एक बड़ी मालवाहक जहाज गंगा में विलीन हो गयी। सूत्रों की माने तो इस जहाज में गिट्टी से लदे 18 ट्रक सवार थे। कहा जा रहा है कि सभी ट्रक ओवरलोडेड थे। सूत्रों की माने तो झारखंड के साहेबगंज से निकले इस जहाज को 12 बजे के करीब मनिहारी घाट पहुंचना था। लेकिन मनिहारी पहुंचने से ठीक पहले ये जहाज गंगा में समा गया।
किसी तरह इस हादसे में जान बचा कर निकले ट्रक के सहायक चालक ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रक जहाज पर सवार ही था कि वो असंतुलित होकर जहाज में जा पलटा। जहाज में वजनदार ट्रक के गिरते ही जहाज का भी संतुलन बिगड़ा और वो गंगा में पलट गया और देखते ही देखते गंगा में समा गया।
इस हादसे में न जाने कितने लोग गंगा में समा चुके हैं। जिनका अता पता नहीं लग पाया है। इधर हादसे ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। पूरा महकमा रात से ही गंगा घाट मनिहारी में कूच कर गया। तलाश जारी है। 18 में से करीब 6 से 7 ट्रक निकल पाई है। बाकी का कोई अता पता नहीं चल पा रहा है, तलाश जारी है।
जहाज पर सवार अंसार की माने तो वो जहाज के रिम वाली छोड़ पर बैठा था। अचानक से जहाज पानी की तरफ झुकता चला गया। इसके बाद एक एक कर ट्रक नदी में गिरता चला गया। वो किसी तरह अपनी जान बचा पाए। उस वक़्त सिर्फ चीख गूंज रही थी गंगा में।