ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

कटिहार जेल में शिफ्ट किए गए 9 जेलों से 45 कुख्यात, प्रशासन की उड़ी नींद

कटिहार जेल में शिफ्ट किए गए 9 जेलों से 45 कुख्यात, प्रशासन की उड़ी नींद

02-Apr-2021 11:24 AM

KATIHAR : कटिहार मंडल कारा में बेउर, बक्सर और मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा सहित राज्य के नौ जेलों से 45 कुख्यात अपराधियों को शिफ्ट कर दिया गया है. 45 कुख्यात को मंडल कारा में शिफ्ट किए जाने से जेल प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ गई है. दूसरे जेलों से आए कैदियों को रखने के लिए जेल प्रशासन द्वारा अलग से सुरक्षित कक्ष बनाना पड़ा है. इतना ही नहीं इन 45 कुख्यात पर नजर रखने में भी जेल प्रशासन को मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. 


विभागीय जानकारी के अनुसार दूसरे जेलों में बंद कुख्यात द्वारा विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने और अपने जिले में जेल के भीतर से बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका को देखते हुए संबंधित जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जेल प्रशासन ने वहां की जेलों से स्थानांतरित किए जाने का आदेश जारी किया है. मंडल कारा में शिफ्ट किए गए कुख्यात सामान्य बंदियों से मारपीट, अपने जिले में हत्या, लूट सहित संगीन वारदात के आरोपित हैं. 


बता दें कि मार्च में कटिहार जेल में कारा महानिरीक्षक के आदेश अनुसार केंद्रीय कारा बक्सर से 4, मंडल कारा नवादा से 11 तथा मंडल कारा सीवान से 6 कैदियों को कटिहार मंडल कारा शिफ्ट कर दिया गया. बक्सर सेंट्रल जेल से कृष्णा यादव, दिनेश सिंह, राम सुरेश, राहुल यादव को 27 मार्च को शिफ्ट किया गया. सीवान जेल से राजू दूबे, रंजन सिंह, बसंत कुमार, धारा सिंह, टनिल गोंड, टतुआ खान को 28 मार्च तथा नवादा जेल से 21 मार्च को कैलू सिंह, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, मकेश्वर पांडेय, नवीन सिंह, सिया सिंह, सन्नी कुमार, माधव कुमार, श्रीकांत सिंह, अमन कुमार एवं अनिल कुमार को शिफ्ट किया गया है. इसके पहले फरवरी महीने में बेउर सेंट्रल जेल सहित अन्य जेलों से कुख्यात कैदियों को कटिहार जेल में शिफ्ट किया गया है. 


शिफ्ट किये गए 45 में से दो कैदियों पर सीसीए भी लगा हुआ है. वहीं कटिहार मंडल कारा में मात्र 10 कुख्यात को रखने के लिए अलग से व्यवस्था है लेकिन अब 45 कुख्यातों के शिफ्ट होने की वजह से अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ रही है.