Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
03-Nov-2024 11:40 AM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोर की टीम मामले की तहकीकात में लग गई है।
जानकारी के मुताबिक मनिहारी दिलारपुर के केवला घाट के पास एक नाव डूबा है। इस नाव में कई लोग सवार थे। इस नाव पर किसान लोग सवार थे जो परवल की खेती करते थे और आज भी वह परवल लाने जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना के बाद आसपास में काफी भीड़ भी उमड़ गई है।
बताया जा रहा है कि, इस घटना में मनिहारी प्रखंड अंतर्गत केवाला घाट के पास हटकोला के निकट दियारा में खेती करने जा रहे किसान सवार नाव के डूबने से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही है। हालांकि,इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस नाव में कुल 11 लोग सवार थे जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी थे। जिसमें अभी तक सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनलोगों का ही कहना है इस घटना में मौत भी हुई है।
इधर, इस घटना में लापता लोगों के परिजनों ने बताया कि छोटी नाव पर दर्जनों किसान और खेत मे काम करने वाले मजदूर खाद बीज और परवल की रोपाई के लिए दियरा जा रहे थे तभी बीच नदी में नाव ने अपना संतुलन खो दिया। हमारी भी दो बच्ची उस नाव पर सवार थी जो डूब गई और इसका अभी तक कोई खोज -खबर नहीं है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी एसडीओ कुमार सिद्धार्थ और मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को बात किया। इस मौके पर कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि मनिहारी के वार्ड नंबर 5 में छोटी नाव पर सवार होकर मजदूरी करने जा रहे थे। एनडीआरएफ के टीम को लगाया गया है अब तक दो लोगो की डूबने की पुष्टि हो रही है।