राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
07-Aug-2022 09:50 PM
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के कस्तूरबा विद्यालय में कोरोना ने दस्तक दिया है। यहां एक दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार हो गयी हैं। वही चार छात्राएं कोरोना संक्रमित हो गयी है। रविवार को बीमार छात्राओं को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि अभी भी एक दर्जन छात्राएं बीमार हैं।
बेतिया के गौनाहा स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय भितिहरवा में 59 छात्राएं हैं। एक दर्जन से अधिक छात्राओं को शनिवार की सुबह से ही सर्दी बुखार था। गौनाहा रेफरल हॉस्पिटल में एंटीजन टेस्ट कराया गया जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित छात्राओं को हॉस्टल के एक कमरे में ही क्वारंटाइन किया गया है।
अन्य छात्राओं को संक्रमितों से अलग रखा गया है। बताया जाता है कि आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सभी छात्राओं का सैंपल भेजा गया है। बीमार छात्राएं कक्षा 6 से 9 तक की हैं। सभी को कोरोना का टीका लग चुका है। बीमार 16 छात्राओं का एंटीजन टेस्ट हुआ जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी सेहत की निगरानी के लिए मेडिकल टीम की तैनाती की गई है।