Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
29-Mar-2024 04:38 PM
By First Bihar
PATNA: जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण सड़क हादसे में बिहार के 9 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने पीड़ित परिजनों के प्रति अपने संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पीएमओ ने एक्स पर लिखा कि, जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि घायलों को पचास हजार रुपये दिये जायेंगे।
बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी बिहार के बगहा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मजदूरी करने कश्मीर गए थे।सभी मजदूर एक गाड़ी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे इसी दौरान रामबन इलाके में उनकी बोलेरो 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।इस हादसे में बोलेरो सवार बिहार के 9 मजदूरों की मौत हो गई है।
