LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
19-May-2024 08:10 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : अवैध संपत्ति के खिलाफ इनकम टैक्स की छापेमारी में मुजफ्फरपुर के कोठिया स्थिति निजी स्कूल से आर्म्स मिलने के मामले में नामजद आरोपित पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिनों तक चली इनकम टैक्स की छापेमारी समाप्त होते ही उसे पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं, पति के अरेस्ट होने की खबर सुनकर रामबाग स्थित घर में उसकी पत्नी वार्ड पार्षद सीमा झा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया है।
वहीं, एसएसपी राकेश कुमार ने पूर्व वार्ड पार्षद की आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी पत्नी सीमा झा भी आरोपित हैं। लेकिन उनकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। शाम में सीमा की गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर बड़ी संख्या में समर्थक उसके घर के सामने जुट गए। सीमा को निर्दोष बताते हुए उसकी गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक अड़ गए। भीड़ को देखते हुए विभिन्न थानों की पुलिस भी बुलाई गई। काफी समझाने पर लोग शांत हुए।
बताया जा रहा है कि दिन में ही विजय झा को उसके आवास से निकालकर नई बाजार स्थित विवाह भवन में ले जाया गया। जहां उससे घंटों पूछताछ की गई। उसके ठिकाने से मिले कैश, प्रॉपर्टी के कागजात और सोना के संबंध में जानकारी ली गई। आय के स्रोत के संबंध में भी जानकारी मांगी गई। विभागीय अधिकारियों ने बरामद शराब, सादे स्टांप पेपर व हथियारों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और नकदी को बैंक में जमा करा दिया गया है। वहीं घर से बरामद कागजातों को दो बैगों में भरकर टीम अपने साथ ले गई है।
सूत्रों ने बताया कि विजय झा के घर और अन्य अन्य परिसरों से अबतक एक करोड रुपये नकद के अलावा 485 ग्राम गोल्ड बुलियन (सोने की बिस्किट व ईट) व जमीन में निवेश के कागजात मिले हैं। तीसरे दिन सविता विवाह भवन से टीम को जमीन खरीद-बिक्री के कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। जमीन के प्लाट की प्राथमिक अनुमानित कीमत 16 करोड़ आंकी गई है। जबकि पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा के स्कूल से पांच हथियार मिलने के मामले में मुशहरी थाने की पुलिस के द्वारा उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, उप प्राचार्य आदर्श प्रियदर्शी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।