अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Nov-2022 02:53 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करीब 2 महीने बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए खुद तेजस्वी यादव उनके साथ मौजूद थे। तेजस्वी जगदा बाबू को साथ लेकर आरजेडी कार्यालय पहुंचे। उनकी वापसी के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और समर्थकों के लिए ये बीच भी उत्साह देखने को मिल है।
आपको बता दें, जगदानंद सिंह पिछले दो महीने से लालू यादव और तेजस्वी यादव से नाराज़ दिख रहे थे। उनके बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से ही उन्होंने आरजेडी से भी दूरी बना ली थी। जगदा बाबू की पार्टी से नाराज़गी के बाद उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। अंत में लालू यादव ने सिंगापुर रवाना होने के पहले जगदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया और उनसे बातचीत की। लालू यादव ने उन्हें बताया कि सब आपको करना है। अब लालू की बात को जगदा बाबू भला कैसे टाल सकते थे। इसके बाद उन्हें फिर से आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
आरजेडी के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जगदानंद सिंह के लिए ये पहला मौका है जब वे पटना स्थित पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव ने अपनी मौजूदगी से उनके स्वागत को और ख़ास बना दिया। अब आज यानी मंगलवार से जगदानंद सिंह की ड्यूटी शुरू हो जाएगी और वे फिर से अपने पद की ज़िम्मेदारी निभाते दिखेंगे।