ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / RJD विधायक को कोरोना से डर नहीं लगता, झरने में ग्रुप स्विमिंग कर...

RJD विधायक को कोरोना से डर नहीं लगता, झरने में ग्रुप स्विमिंग कर संक्रमण को दिया न्योता

15-Jul-2020 01:16 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM :   बिहार की राजनीति में कोरोना कहर बरपा रहा है. कई नेता,विधायक और मंत्री कोरोना के चपेट में हैं. इसके बाद भी आरजेडी के एक विधायक को कोरोना का डर नहीं है. अपने तो जान जोखिम में डाल ही रहे हैं साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं और नजदीकी लोगों के जान भी खतरे में डाल रहे हैं. विधायक झरना में ग्रुप स्विमिंग कर रहे हैं. यह मामला रोहतास के जिला के तिलौथू का है. 


news image


संजय यादव ने दे रहे कोरोना को न्योता

राजद के काराकाट के विधायक संजय यादव अपने समर्थकों के साथ  'तुतला-भवानी' का झरना गए. इस झरने के पानी में दोस्तों के साथ कोरोना संक्रमण के खतरे को दरकिनार कर विधायक अपने समर्थकों के साथ झरने का पानी का आनंद लेते रहे. इस दौरान फुल मस्ती हो रही थी. सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे थे.  


news image


40 गाड़ियों के साथ निकला विधायक का काफिला

काराकाट के राजद विधायक संजय यादव लगभग 40 गाड़ियों की काफिले के साथ तिलौथू के कैमूर पहाड़ी के तलहटी में स्थित तुतला भवानी दर्शन करने आए थे. इस दौरान वे कैमूर पहाड़ी से गिरने वाले झरने का अपने साथियों के साथ आनंद लेने लगे. सबसे बड़ी बात है कि इसमें कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग नहीं देखी.


कोरोना रिपोर्ट आना है बाकी

विधायक ने अपने आप को कोरोना संदिग्ध मानते हुए पिछले दिनों कोरोना का सैंपल जांच के लिए भेजवाया हैं. फिर भी एक जनप्रतिनिधि होते हुए इतनी बड़ी लापरवाही उनके द्वारा की जाती रही. झरना में नहाने के बाद विधायक कैमरे के सामने भी आएं और अपने सभी सहयोगियों के साथ यह बयान भी दिया की हम लोग कोरोना की जंग मिलकर जीतेंगे और इसके लिए यहां पूजा अर्चना भी करने आये हैं. इस दौरान ना विधायक जी के और न ही उनके किसी सहयोगी के चेहरे पर मास्क दिखा.