ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप

Home / news / मंत्री की हत्या कर चर्चा में आया था विकास दुबे, DSP समेत 8...

मंत्री की हत्या कर चर्चा में आया था विकास दुबे, DSP समेत 8 पुलिसकर्मी की हत्या के बाद गिरफ्तारी में जुटे 7000 पुलिसकर्मी

03-Jul-2020 01:59 PM

DESK:  यूपी के कानपुर का कुख्यात अपराधी आज एक बार फिर से चर्चा में है. विकास दुबे ने गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर एके 47 से फायरिंग कर दी. जिसमें एक डीएसपी समेत 8 जवान शहीद हो गए है. इस घटना के बाद कानपुर जिले को सील कर दिया गया है. घटनास्थल को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने विकास के मामा समेत 2 अपराधियों को मार गिराया है. 

गिरफ्तारी में जुटे 7 हजार पुलिसकर्मी

विकास को गिरफ्तार करने के लिए कानपुर जिले को सील कर दिया गया है. यूपी पुलिस के 7 हजार पुलिसकर्मी विकास के गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं. खुद यूपी के डीजीपी और एडीजी कैंप कर रहे हैं. एसटीएफ के आईजी भी पल-पल जानकारी ले रहे हैं. करीब पांच सौ मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर रखा गया है. 

राजनाथ कैबिनेट के राज्यमंत्री की थी हत्या

विकास दुबे कानपुर देहात के बिकरू गांव का रहने वाला है. इसने 2001 में यूपी के सीएम रहे राजनाथ सिंह के राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की थाने में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. लेकिन इसके डर से कोई गवाही नहीं दिया. जिसके कारण उस मामले में बरी हो गया. इसके अलावे इसने अपने चचेरे भाई पर भी हमला का था. विकास पर कई थानों में 60 से अधिक मामले दर्ज है. कई लोगों का मर्डर कर चुका है. कानपुर जिले में इसका वर्चस्व के कारण कई राजनीति दल के नेता भी अपने फायदे को लेकर विकास का साथ देते है. वह जेल में रहने के दौरान पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है.