ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / कन्हैया के काफिले के बीच आ गयी कार; पुलिस के हाथ-पांव फूले, मचा...

कन्हैया के काफिले के बीच आ गयी कार; पुलिस के हाथ-पांव फूले, मचा हड़कंप

20-Feb-2020 06:05 PM

By tahsin

PURNIA: जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वामपंथी नेता कन्हैया कुमार के काफिले के बीच अचानक एक लावारिस कार की खबर से हड़कंप मच गया। पूर्णिया पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। लगातार कन्हैया के उपर हो रहे हमलों के बीच इसे भी लोगों ने साजिश समझ लिया।शुक्र रहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। 


बायसी से सभा कर लौट रहे कन्हैया कुमार के काफिले में तब हड़कंप मच गया जब एक लावारिस कार रास्ते मे खड़ी मिली । सभा से वापसी के क्रम में कन्हैया के रास्ते मे ही बीचों बीच बायसी के फुटानी चौक पर ये कार खड़ी थी जिसका नम्बर BR10 T 1092 बताया जा रहा है । इस मामले की सूचना कार्यक्रम के संयोजक जावेद इक़बाल को मिली । सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाकर गाड़ी को बायसी थाने में लगाया गया । 


पहले तो इक़बाल अहमद ने इसे कन्हैया के काफिले के लिए साज़िश बताया । थाना जाने के बाद जब छानबीन की गई तो पता चला कि ये किसी फाइनेंस कंपनी की गाड़ी है, जिसे उठाकर कंपनी वाले ले जा रहे थे । उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि कन्हैया का काफ़िला इसी रास्ते से गुजरेगा । बता दें कि पूर्णिया के बायसी में कन्हैया कुमार अपनी जन गण मन यात्रा के तहत सभा करने पहुंचे थे ।