ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / कश्मीर में हलचल तेज, धारा 144 लागू, 30 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती,...

कश्मीर में हलचल तेज, धारा 144 लागू, 30 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती, पीएम ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

05-Aug-2019 09:43 AM

By 2

DESK : कश्मीर के बाद जम्मू में भी हलचल तेज हो गई है. यहां पर रैपिड एक्शन फोर्स समेत 30 हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है. सुबह 6 बजे से जम्मू जिले में धारा 144 लगा दी गई है. यहां के सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा जम्मू में इंटरनेट सेवा को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.. राज्य की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और एनसी नेता उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर में नजरबंद किया गया है. श्रीनगर में धारा 144 लगा दी गई है. वहीं मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है. इसके साथ ही श्रीनगर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आपात बैठक बुलाई. बैठक में जम्मू और कश्मीर के डीजीपी भी मौजूद रहे.इस बीच जम्मू में भी हलचल तेज हो गई है. रैपिड एक्शन फोर्स समेत 30 हजार अतिरिक्त जवान को तैनात किया गया है.जम्मू में धारा 144 लगा दी गई है. पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक  इस बीच आज सुबह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है. कैबिनेट की बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी से मिलेंगे. आधी रात को उमर और महबूबा मुफ्ती नजरबंद जम्मू-कश्मीर पर हर किसी की नजर बनी हुई है. अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ-साथ राजनीतिक हलचल भी बढ़ रही है. ऐसे में सरकार कश्मीर पर क्या बड़ा फैसला ले सकती है, इसपर भी हर किसी की नज़र है. कश्मीर में लगातार बदलते हालात के बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और एनसी नेता उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर में नजरबंद किया गया है.