मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
16-Feb-2023 08:07 AM
By First Bihar
KAMIUR: बिहार सरकार और नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार किसानों की बातों को लेकर हमलावर रहने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह और किसान नेता के नाम से पहचान बनाने वाले राकेश टिकैत जल्द ही एक मंच पर नजर आने वाले हैं। ये दोनों इसी महीने बिहार के कैमूर में एक साथ नजर आने वाले हैं। इनके आगमन को लेकर जोर- शोर से तैयारी की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस महीने के 25 और 26 फरवरी को कैमूर में किसान महापंचायत बुलाई गई है। इसमें सुधाकर सिंह और राकेश टिकैत शिरकत करेंगे। 25 फरवरी को चांद और 26 को भभुआ में महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसमें एक्सप्रेस-वे के लिए किए गए जमीन अधिग्रहण की एवज में किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिए जाने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस महापंचायत में राकेश टिकैत के शामिल होने का न्योता खुद सुधाकर सिंह ने ही दिया है।
वहीं, इस दो दिवसीय किसान महापंचायत को लेकर आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे गांव-गांव जाकर किसानों से महापंचायत में जुटने का आह्वान कर रहे हैं। सुधाकर सिंह ने कहा है कि, एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीन का सरकार उचित मुआवजा नहीं दे रही है। 2013 में बने कानून के मुताबिक अधिग्रहित भूमि का किसानों को बाजार भाव से चार गुना ज्यादा मूल्य दिया जाना चाहिए। मगर 2017 में इस कानून में संशोधन करके यह रेट सरकारी दर से चार गुना मूल्य कर दिया गया। उन्होंने पुराने नियम के आधार पर ही जमीन का मुआवजा देने की मांग की।
पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों को 5-5 गांवों के लोगों की कमेटी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैसे ही एक्सप्रेस-वे का काम शुरू होगा, वहां ये कमेटियां बारी-बारी से तीन-तीन दिन धरना देगी। इन्हीं सब बातों को लेकर किसानों के समर्थन में 25 फरवरी को चांद और 26 फरवरी को भभुआ में आयोजित विशाल महापंचायत आयोजित की जा रही है। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।
आपको बताते चलें कि, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस-वे बनने से किसानों को कोई लाभ नहीं है। इससे केवल अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचने वाला है,क्योंकि इस सड़क से बड़े व्यापारियों के सामान की ढुलाई होगी। इससे किसानों के बीज, खाद की ढुलाई नहीं होगी।