ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / काम पर लौट सकते हैं हड़ताली शिक्षक, शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

काम पर लौट सकते हैं हड़ताली शिक्षक, शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

11-Apr-2020 12:50 PM

DESK :  डेढ़ माह से भी लंबी चली सरकारी शिक्षकों की हड़ताल अब अहम मोड पर पहुंच गई है. कोरोना के चलते शिक्षक अपने दायित्वों के निर्वहन को लेकर काम पर लौट सकते हैं. इसे लेकर शिक्षक संगठनों में मंथन शुरू हो गया है और उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया है.

वहीं शिक्षा विभाग भी इस निर्णय को लेकर स्वागत को तैयार है. हड़ताल टूटने पर शिक्षकों पर हुई कार्रवाई वापस लेने के भी संकेत शिक्षा विभाग की तरफ से दिए गए हैं. हड़काल को लेकर दोनों के बीच संवाद शुरू हो गया है. शिक्षकों के दो प्रमुख नेतृत्वकर्ता संगठनों ने वार्ता के लिए शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है. बता दें कि साढ़े तीन लाख से अधिक नियोजित शिक्षक समान वेतन सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर वेतन विसंगति दूर करने के लिए नियोजित शिक्षकों के समर्थन में करीब 40 हजार माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षक 25 फरवरी से हड़ताल पर हैं. 


हड़ताल का नेतृत्व कर रहे दो संगठनों ने सरकार को वार्ता की पेशकश की है. बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक ब्रजनंदन शर्मा और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने वार्ता के लिए समय निर्धारित करने को शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है.