ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार

कल्पना सोरेन की ताजपोशी या मुख्यमंत्री बनेंगे हेमंत सोरेन? पूर्व सीएम की आज विधायकों के साथ बड़ी बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला

03-Jul-2024 08:25 AM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड की राजनीति के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेने आज अपने आवास पर गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। आज होने वाली इस बड़ी बैठक को लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम हेमंत सोरेन कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।


दरअसल, जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद सीएम की कुर्सी गवां चुके पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा होने के बाद राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और एक बार फिर सियासी पारी खेलने को तैयार हैं। हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने आवास पर सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि बैठक में हेमंत सोरेन कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।


पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। हेमंत सोरेन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। बैठक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सभी विधायकों की मौजूदगी में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बैठक में इसी साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तय की जा सकती है।


बता दें कि सियासी गलियारे में हेमंत सोरेन के दोबारा सरकार की कमान संभालने की चर्चा है। सभी विधायक उन्हें फिर से मुख्यमंत्री पद संभालने की राय दे सकते हैं या फिर हेमंत सोरेन बड़ा फैसला लेते हुए सत्ता की कमान अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सौंप सकते हैं। गिरफ्तारी से पहले भी हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी और बैठक के दौरान ही चंपई सोरेन को नेता चुनने का निर्णय लिया गया था।