Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
09-Oct-2020 03:07 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं. फर्स्ट फेज के चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भर दिया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल पटना आ रहे हैं, जो अपने नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर बात करेंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा की टीम की पहली परीक्षा हैं. आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हाल ही में घोषित की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस बार बड़ा फेरबदल किया गया है. नए और युवा लोगों को पार्टी में महत्वपूर्ण पदाधिकारी बनाया गया है. नाडा की यह टीम बिहार चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है.
करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर के बाद नीतीश के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का संयुक्त चुनावी अभियान शुरू होने वाला है. आपको बता दें कि एनडीए के ये दोनों बड़े घटक दल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.
बिहार इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी 110, जनता दल यूनाइटेड 115, विकासशील इंसान पार्टी 11 और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और बिहार विधानसभा चुनाव सहित कुछ राज्यों में होने जा रहे उपचुनावों पर चर्चा की थी.