Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
22-Mar-2024 09:01 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में इंटमीडिएट की परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली है। बिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कल यानी 23 मार्च को 12वीं के नतीजे घोषित कर देगा। बीएसईबी के अध्यक्ष शनिवार को दोपहर 01:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से इसका एलान किया गया है।
बोर्ड के ऐलान के कुछ ही घंटों के भीतर परीक्षा के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in.result-php.co/inter पर अपलोड कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों का ऐलान करेंगे। रिजल्ट जारी करने के अलावा आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम के टॉपरों के नाम, उनके मार्क्स, पास प्रतिशत, परिणाम बढ़ा या घटा, अव्वल जिला जैसी डिटेल्स भी दिए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर जाना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को सिर्फ अपना रोल नंबर और रोल डालना होगा और एक क्लिक में परीक्षा के नतीजे आपकी कंप्यूटर स्क्रिन पर उपलब्ध हो जाएंगे।
