ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / RJD के सभी विधायकों को तेजस्वी ने पटना बुलाया, शुक्रवार की सुबह गोपालगंज...

RJD के सभी विधायकों को तेजस्वी ने पटना बुलाया, शुक्रवार की सुबह गोपालगंज कूच करेंगे

28-May-2020 02:06 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरजेडी के सभी विधायकों को पटना बुलाया है. तेजस्वी यादव अपने सभी विधायकों के साथ शुक्रवार की सुबह गोपालगंज कूच करेंगे. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव ने अपने सभी विधायकों को शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक 10 सर्कुलर क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बुलाया है जहां से गोपालगंज कूच करेंगे.

पार्टी के विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि सभी विधायकों को अपनी गाड़ियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आने को कहा गया है. गाड़ियों में कम से कम लोगों की मौजूदगी और सभी विधायक मास्क के साथ आएंगे. बताया जा रहा है कि 10 सर्कुलर आवास पहुंचने पर भी सभी विधायकों को उनकी गाड़ियों में रहने का निर्देश दिया गया है. इन सभी विधायकों के साथ तेजस्वी यादव 10 सर्कुलर आवास से गोपालगंज के लिए रवाना होंगे.

गोपालगंज नरसंहार कांड को लेकर भी सरकार के खिलाफ आक्रमक रवैया अपना चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को ही ऐलान किया था कि अगर जेडीयू के विधायक पप्पू पांडे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह गोपालगंज कूच करेंगे. जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडे और पप्पू पांडे गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस के नामजद आरोपी हैं बावजूद इसके अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यह कतई नहीं चाहते कि प्रशासन उन्हें लॉकडाउन या सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का हवाला देकर गोपालगंज जाने से रोक दें. लिहाजा विधायकों को साथ लेकर जाने के फैसले के बावजूद तेजस्वी होकर कदम रख रहे हैं. आपको बता दें कि तेजस्वी के गोपालगंज यात्रा को लेकर बिहार पुलिस से बुधवार को भी सवाल किया गया था. लेकिन फिलहाल पुलिस मुख्यालय ने इस मामले पर चुप्पी साध ली थी. अब देखना होगा कि क्या तेजस्वी के गोपालगंज कुछ करने से पहले जेडीयू विधायक की गिरफ्तारी होती है या फिर तेजस्वी कल लॉकडाउन के नियमों का हवाला देते हुए यात्रा करने से रोक दिया जाता है.