RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
05-Dec-2024 09:20 PM
By First Bihar
DESK: झारखंड के लोहरदगा में एंटी करप्शन ब्यूरों ने एक ऐसे घूसखोर को दबोचा है जिसने कब्रिस्तान को भी नहीं छोड़ा। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (ITDA) के प्रभारी प्रधान सहायक सह नाजिर राजेंद्र उरांव ने कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के लिए पचास हजार रूपये की रिश्वत ली। घूस लेते एसीबी की टीम ने राजेंद्र उरांव को रंगेहाथों दबोचा।
कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के लिए लोग बढ़ चढ़कर चंदा देते हैं। लेकिन सरकारी बाबू ने इस काम के लिए उल्टे पैसे मांगने लगा। नाजिर राजेंद्र उरांव ने इसके लिए 50 हजार रूपये घूस की मांग की और कैश लेते पकड़े गये। लोहरदगा के किस्को प्रखंड स्थित चरहु गांव में 24.98 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान की घेराबंदी की जानी थी।
नाजिर राजेंद्र उरांव ने इस काम के लिए 70 हजार रुपये घूस मांगने लगा। इस बात की शिकायत तौहिद खान के पुत्र इमरान खान ने एसीबी से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने इसकी जांच की तो आरोप सही पाया गया। एसीबी की टीम ने गुरुवार को नाजिर को 50 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथों धड़ दबोचा। गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र उरांव को एसीबी की टीम रांची रवाना हो गयी है। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।