ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल

Home / news / BIHAR NEWS : - कैसे लगेगा अपराध पर लगाम ? डायल 112...

BIHAR NEWS : - कैसे लगेगा अपराध पर लगाम ? डायल 112 की रियलिटी चेक में NH किनारे सोते मिले पुलिसकर्मी

17-Nov-2024 10:43 AM

By RANJAN

KAIMUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसके रोकथाम को लेकर पुलिस महकमे के तरफ से तरह-तरह के आदेश भी जारी कर रहे हैं। ऐसे में इन आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और पीड़ितों को तुरंत सहायता को लेकर डायल 112 की शुरुआत की गई। अब इसी से जुड़ीं एक खबर कैमूर जिले से सामने आया है। 


दरअसल, कैमूर जिले के लेकिन डायल 112 की गाड़ी कितनी सक्रिय है अपराधियों को पकड़ने के लिए इसका एक रियलिटी चेक किया गया। इसमें डायल 112 के कर्मी गाड़ी सड़क के किनारे लगाकर बत्ती जलाकर सोए हुए नजर आए और सभी गाड़ी में सिर्फ दो ही लोग मौजूद थे। किसी में दोनों चालक मिले तो किसी में चालक और एक पुलिसकर्मी के बदौलत गस्ती कर रही है पुलिस।


जिसमें कुदरा थाना से निकली डायल 112 की गाड़ी कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली के पास मिली जो एनएच 2 के उत्तरी लेन के पास खड़ी थी। लाइट जल रहा था और पदाधिकारी अंदर आराम फरमा रहे थे। डायल 112 के चालक विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया मैं और अमित कुमार दो लोग पुसौली एटीएम के सामने गाड़ी लगाकर मौजूद हैं। सोए नहीं है जो सूचनाये आती है तुरंत उस पर हम लोग एक्शन लेते हैं ।


जब भभुआ मोड कुदरा पर पहुंचा गया तो डायल 112 की गाड़ी एनएच 2 के किनारे बत्ती जलाकर गाड़ी के अंदर दो पुलिसकर्मी सोते देखे गए। जब लाइट जला कर खबरें बन रही थी तो चालक की नींद टूट गई, और पीछे सोया सिपाही भी जगा और जूता पहनता हुआ दिखाई दिया। चालक रामेश्वर कुमार सिंह ने बताया ड्यूटी के लिए निकले हुए हैं नींद आ गई थी। 


रात्रि 10:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक ड्यूटी है। जहां से भी सूचना आएगा वहां तुरंत हम लोग चले जाएंगे। जब सकरी पेट्रोल टंकी से पूरब बढ़ा गया तो वहां भी डायल 112 की गाड़ी बत्ती जला कर सोते हुए दिखाई दिए। चालक ने बताया कि रात्रि 9:00 बजे सुबह 9:00 बजे की ड्यूटी है जो भी सूचनाओं आती है हम लोग तुरंत जाते हैं। इस गाड़ी पर मौजूद हम दोनों लोग चालाक हैं।