अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Aug-2022 06:12 PM
KAIMUR : कैमूर के लिच्छवी भवन सोमवार को जनतांत्रिक विकास पार्टी की तरफ से आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार शामिल हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि देश के राजनेता सही ढंग से आरक्षण लागू नहीँ कर रहें हैं। पिछड़ा/ अतिपिछड़ा , अनुसूचित जाति/ जन जाति की आबादी 85 प्रतिशत है लेकिन आरक्षण सिर्फ 49 प्रतिशत दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव होता है और केंद्रीय विश्वविद्यालय में OBC समाज के प्रोफेसर नाम मात्र के हैं।
उन्होंने कहा कि अगर देश मे सही तरह से आरक्षण लागू हो तो गरीब,दलित और पिछड़ा समाज की सभी समस्या दूर हो जाएगी। न्यायपालिका एवं निजी क्षेत्र में आरक्षण नही रहने के कारण दलित पिछड़ा समाज के लोग जज नहीं बन पा रहें हैं। सामान्य वर्ग के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देना संविधान के साथ खिलवाड़ है और आरक्षण को खत्म करने की साजिश है। जिसकी जितनी जनसंख्या है उसे सत्ता एवं संसाधन के स्रोत जल, जंगल, जमीन में बराबर हिस्सा देना पड़ेगा नहीं तो सरकार गिर जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में आरक्षण हिस्सेदारी कार्यक्रम कर समाज को जागरूक करेंगे और आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे। संविधान निर्माता बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए और उनके द्वारा दिये गए संवैधानिक आरक्षण के लिए जी जान लगा देंगे। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि हमारा समाज मजबूत हो सके।
आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार मंडल, प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान, महासचिव दीपक पटेल, प्रदेश सचिव सुधीर रजक, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने अध्यक्षता की जबकि मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद हुसैन ने किया एवं सभी ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर जनार्दन राम, राजकमल, वीरेंद्र पासवान, सुखदेव यादव अक्षय पटेल समेत हजारों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।