मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
11-Dec-2024 07:04 AM
By First Bihar
PATNA : दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पछुआ हवा और घने कोहरे से लोगों का हाल बेहाल है। अभी इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में जो अंतर है वो अब बहुत कम हो गया है। इस वजह से लोगों को रात के साथ साथ दिन में भी ठंड सता रही है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार 11 दिसंबर यानी आज से जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा, आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।
इसके साथ ही साथ घने कुहासे को लेकर आज बिहार के 07 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी 11 दिसंबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों की दिन की शुरुआत कोहरे की सफेद चादर से ढंकी हुई है। इस वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है। इन सभी 07 जिलों में येलो अलर्ट जारी है।
दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज राज्य में न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, पटना, बेगुसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, भागलपुर, लखीसराय, भोजपुर एंव कटिहार जिलों के भागों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान है।
वहीं, आज यानी 11 दिसंबर को पटना, मुजफ्फरपुर, और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 22-24°C और न्यूनतम तापमान 10-12°C के बीच जबकि पश्चिम चंपारण वाले इलाकों का अधिकतम तापमान 22-24°C और न्यूनतम तापमान 08-10°C रहने का पूर्वानुमान है। भागलपुर और रोहतास के आस पास के जिलों का अधिकतम तापमान 24°C से 26°C में बीच जबकि न्यूनतम तापमान 08°C से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
इधर, 10 दिसंबर को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में में 9.6°C दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26°C मोतिहारी और गोपालगंज में में दर्ज हुआ। सबसे अधिक प्रदूषित हवा रात 12:05 बजे तक पटना का दर्ज किया गया।