ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / कभी रिक्शा चलाते थे रत्नेश सदा, अब चलाएंगे मंत्रालय

कभी रिक्शा चलाते थे रत्नेश सदा, अब चलाएंगे मंत्रालय

14-Jun-2023 09:38 PM

By First Bihar

PATNA: नीतीश कैबिनेट का विस्तार आगामी 16 जून को होगा। सोनवर्षा से जेडीयू विधायक रत्नेश सदा को इस दिन मंत्री बनाया जाएगा। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रत्नेश सदा को शपथग्रहण के लिए पत्र भेजा है। 16 जून को सुबह 10 बजे राजभवन में रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे। 


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब उनकी जगह रत्नेश सदा लेंगे। रत्नेश सदा के बारे में बताया जाता है कि पहले वे खुद लंबे समय से रिक्शा चलाया करते थे। अब वो सरकार चलाएंगे। 


रत्नेश सदा के पिता लक्ष्मी सदा मजदूरी करते थे। 50 वर्षीय रत्नेश सदा पढ़े लिखे व्यक्ति हैं जो मुसहर समाज से आते हैं। इनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। रत्नेश सदा सहरसा के कहरा कुट्टी वार्ड 6 के रहने वाले हैं। इनकी कुल संपति 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। इन पर किसी तरह का आपराधिक मुकदमा नहीं है। तीन बेटे और दो बेटियों के वे पिता हैं। अपनी मेहनत के बदौलत ये सोनवर्षा के विधायक बने अब मंत्री बनने जा रहे हैं। 16 जून को मंत्री पद की शपथ लेंगे।   


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का विलय जनता दल (यू) में करने के लिए दबाव' बनाए जाने का आरोप लगाया था और अचानक मंगलवार को कैबिनेट से त्यागपत्र दे दिया था। संतोष सुमन के जिम्में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग था। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि अब वह विभाग रत्नेश सदा को सौंपा जाएगा।