अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Dec-2022 07:06 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। विजय सिन्हा ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को ठग बताया है। विजय सिन्हा ने कहा कि दोनों ठग कुर्सी का लालच देकर एक दूसरे को ठगने का काम कर रहे हैं। समाज सुधार पर निकलने की तैयारी कर रहे मुख्यमंत्री को पहले बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर समीक्षा करने की जरुरत है।
विजय सिन्हा ने कहा कि समाज को बर्बाद करने के बाद नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर निकल रहे हैं। नीतीश कुमार को पहले इसकी समीक्षा करनी चाहिए कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार क्यों बढ़ रहा है। शराब के अहंकार में गरीबों को जेल की हवा खिला रहे हैं और सरकार के अधिकारी गरीबों शोषण कर धनकुबेर बन रहे हैं। राज्य के अंदर शराब माफिया अपराधियों का नया वर्ग तैयार कर रहे हैं, जो खुलकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नीतीश कुमार समाज को दहशत से बचाने के लिए ब्लॉक-थाना में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए समीक्षा करें।
विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार का विकास करने में सक्षम नहीं हैं। एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार में जो विकास हुआ अगर नीतीश कुमार उसको बचा लें तो यह बड़ी बात होगी। उन्होंने नीतीश और तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि दो ठग एक दूसरे को ठगने का काम कर रहे हैं। दोनों ठग एक दूसरे को कुर्सी का सपना दिखाकर अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं और कुर्सी की इस खींचातानी में बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम जो बोलते हैं वह करते नहीं हैं और जो करते हैं वह बोलते नहीं है। नीतीश के बड़े भाई लालू और उनके भतीजे तेजस्वी ने उनका नाम पलटू राम रखा है। पलटू राम कब पलटी मारेंगे यह कोई नहीं जान रहा है। राहुल गांधी को कांग्रेस के द्वारा पीएम उम्मीदवार बनाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने अपना अभिभावक स्वीकार कर लिया है।