Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां
20-Dec-2023 06:42 PM
By FIRST BIHAR
DELHI: इंडी गठबंधन की बैठक से नाराज होकर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में पार्टी सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं। दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बैठक चल रही है। इस बैठक में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह समेत कई सांसद मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक में मौजूद पार्टी सांसदों को निर्देश दिया है कि वे आम चुनाव के लिए तैयार रहें।
दरअसल, 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई बैठक में विपक्ष के साझा पीएम उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित किए जाने के बाद जेडीयू को बड़ा झटका लगा। जेडीयू को इस बात की पूरी उम्मीद थी कि कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार को सौंप देगी लेकिन ऐन वक्त पर ममता बनर्जी और केजरीवाल ने सीएम नीतीश का खेल बिगाड़ दिया। नाराज नीतीश ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर पार्टी सांसदों की बैठक बुला ली।
इस बैठक में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा कई सांसद शामिल हुए। बैठक में सीवान की सांसद कविता सिंह, सांसद आलोक कुमार सुमन, अजय मंडल, महाबली सिंह, दिनेश चंद्र यादव, रामप्रीत मंडल, चंदेश्वर चंद्रवंशी, दिलेश्वर कामत, दुलाल चंद्र गोस्वामी और सुनील कुमार सिंह समेत अन्य सांसद मौजूद रहे। नीतीश के आवास पर सांसदों के जुटान को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि सीएम नीतीश ने बैठक में शामिल सभी सांसदों को चुनाव के लिए तैयार रहने के कहा है। उन्होंने कहा है कि किसी भी वक्त आम चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में वे तैयार रहें।