ब्रेकिंग न्यूज़

इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?

Home / news / काम की खबर : अब बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कर सकेंगे फ्लाइट...

काम की खबर : अब बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कर सकेंगे फ्लाइट रीशेड्यूल या कैंसिल, जानें कैसे और क्या है वजह

28-Dec-2023 07:08 AM

By First Bihar

DELHI/ PATNA : सर्दियों में घने कोहरे और खराब मौसम के चलते अक्सर फ्लाइट कैंसिल या लेट हो जाती है। जिससे कई बार पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पैसेंजर्स को इस समस्या से थोड़ी राहत देते हुए एयर इंडिया ने फॉगकेयर इनिशटिव़्‌ का एलान किया है। 


इस प्रोग्राम के तहत सर्दियों के मौसम के दौरान दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी बुकिंग को रीशेड्यूल या कैंसिल करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि यह इजाजत उस स्थिति में दी जाएगी, जब फ्लाइट के कोहरे के प्रभाव से देरी से उड़ान भरने की संभावना होगी। 


वहीं,  अधिकारियों के मुताबिक, यह पिछली सर्दियों में शुरू की गई फॉगकेयर पहल का हिस्सा है। एयर इंडिया कोहरे से प्रभावित पैसेंजर्स को सहायता प्रदान करेगी और उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने टिकट को रीशेड्यूल या कैंसिल करने के आसान विकल्प प्रदान करेगी। एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा, "फॉगकेयर पहल असुविधा कम करने का ईमानदार प्रयास है, जिनकी उड़ानें कोहरे से प्रभावित होने की संभावना है। यह नेटवर्क शेड्यूल अखंडता बनाए रखने में भी मदद करेगा। 


उधर, दिल्ली में बुधवार को बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिससे शहर में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम हो गई। घने कोहरे के कारण 40 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। इसमें आठ अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान, चार अंतरराष्ट्रीय आगमन, 22 घरेलू प्रस्थान और पांच घरेलू आगमन में व्यवधान शामिल हैं।