Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
14-Mar-2024 11:27 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में शिक्षा विभाग के अंदर बड़े पैमाने सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। इस बीच उन्होंने एकबार फिर बड़ा फैसला लिया है। पाठक ने 20 शिक्षकों पर FIR का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वेतन बंद करने का भी आदेश दिया है। केके पाठक के इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह आदेश दिया गया है कि सूबे के 20 शिक्षकों पर FIR दर्ज करवाया जाए और इनलोगों का वेतन भी बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद FIR के लिए मुजफ्फरपुर नगर थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया है। DPO स्थापना ने नगर थाने को स्कूल के नाम और पते के साथ 20 टीचर्स की लिस्ट सौंपी है।
मालूम हो कि, पहले इन शिक्षकों से DPO ने स्पष्टीकरण मांगा था और कहा था कि धरना-प्रदर्शन पर रोक के बावजूद संगठन के बैनर तले लाठियां बांटी गयी थी। इसके साथ ही कहा गया कि केके पाठक द्वारा शिक्षकों को किसी संगठन या संस्था के बैनर तले धरना-प्रदर्शन पर पहले भी रोक लगायी जा चुकी थी, इसके बावजूद भी 10 मार्च को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर शिक्षकों के बीच लाठी बांटी गयी थी। इसके बाद शिक्षकों से 24 घंटे के अंदर शोकॉज मांगा गया।