Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
20-May-2024 08:09 AM
By First Bihar
PATNA : मिशन दक्ष के तहत स्पेशल क्लास में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की विशेष परीक्षा लेने का रास्ता साफ हो गया है। विभाग के आदेशानुसार 21 मई 28 मई के बीच परीक्षा होगी। यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी।सभी छात्र अपने विद्यालय में ही परीक्षा देंगे। परीक्षा के बाद 29 व 30 मई को कॉपियों की जांच होगी।
वहीं, केके पाठक ने यह निर्देश जारी किया है कि इस बार अपने विद्यालय में नहीं बल्कि नजदीक के दूसरे विद्यालयों में कॉपियों की जांच होगी। इस परीक्षा में राज्य के सभी स्कूलों के छात्र- छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर राज्य कार्यालय की ओर से राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से तैयार किए प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रधानाध्यापकों को निर्देश है कि, परीक्षा के बाद उतर पुस्तिकाओं को बगल के विद्यालय में पहुंचा दें, ताकि समय से कॉपियों की जांच हो सके। कॉपी जांच के बाद छात्रों का रिपोर्ट कार्ड बनेगा। इसमें ग्रेड वार प्राप्तांक की जानकारी होगी। परीक्षा का प्राप्तांक व रिपोर्ट प्राथमिक शिक्षा निदेशालय पटना को आठ जून तक भेज देना होगा।
आपको बताते चलें कि, प्रारंभिक स्कूलों में पांचवी और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए ग्रीष्मावकाश में विशेष दक्ष कक्षाओं का आयोजन किया गया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में दक्ष मिशन के तहत पढ़ाई कर रहे सभी बच्चो की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। अचूक रूप से इस परीक्षा का आयोजन करना है अगर कोई प्रधानाध्यापक कोई गड़बड़ी करते है तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।