बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
15-Apr-2024 08:40 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच ठनी रार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। राज्यपाल ने केके पाठक को सोमवार को राजभवन में तलब किया है। इसको लेकर राज्यपाल के प्रधान सचिव की तरफ से एक लेटर भी जारी किया गया है। राजभवन ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को सोमवार को दस बजे बुलाया है।
राज्यपाल के प्रधान सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नौ अप्रैल को राजभवन में कुलाधिपति की अध्यक्षता में बीएएसयू और बीएयू को छोड़कर सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें केके पाठक भी आमंत्रित थे, लेकिन केके पाठक इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए। नौ अप्रैल की बैठक में केके पाठक की अनुपस्थिति पर राज्यपाल सह कुलाधिपति ने खेद जताया है और पूछा कि किन परिस्थितियों में उन्होंने ऐसा किया। इसी संदर्भ में केके पाठक को सोमवार को राज भवन में बुलाया गया है।
वहीं, दो दिन पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा था कि शिक्षा विभाग के कार्यों में राजभवन हस्तक्षेप न करे। इसको लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू को पाठक ने पत्र लिखा था। इसमें इस पर भी कड़ी आपत्ति जताई है कि विभाग की बैठक में कुलपतियों को आने से राजभवन की ओर से क्यों रोक लगा दी जाती है।
उधर, केके पाठक ने पत्र में यह भी कहा कि विभाग के पास बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 के प्रावधानों को लागू करने का दायित्व है। उन्होंने कुलाधिपति के प्रधान सचिव को कहा है 29 फरवरी को आपने यह स्वीकार किया है कि राजभवन की ओर से कुलपतियों को विभाग की बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गयी है। इसमें आप बतायें कि किस नियम के तहत ऐसा किया गया है। श्री पाठक ने पत्र में कुलाधिपति के अधिकारों को भी चुनौती दी है।