Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
07-Mar-2024 10:00 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच चल रहा टकराव बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को दोनों की ओर से पत्र जारी हुए। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक 9 मार्च को बुलाई। वहीं, राजभवन ने पत्र जारी कर कहा है कि कुलपति बिना कुलाधिपति से अनुमति लिए मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
दरअसल, 28 फरवरी को शिक्षा विभाग और के के पाठक के तरफ से सूबे के सभी कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई थी। लेकिन, राजभवन के तरफ से सभी वीसी,रजिस्टार और एग्जाम कंट्रोलर को इस मीटिंग में शामिल होने से रोक लगा दी थी। उसके बाद शिक्षा विभाग ने उक्त पदाधिकारियों का वेतन बंद कर यूनिवर्सिटी के बैंक खातों के संचालन पर भी रोक लगा दी थी।
वहीं, बुधवार को विभाग ने जारी पत्र में कहा है कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक की अध्यक्षता में 9 मार्च को विश्वविद्यालयों में लंबित परीक्षाओं तथा चालू परीक्षा की समयबद्धता की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक होगी। उप निदेशक दीपक कुमार सिंह ने यह पत्र सभी कुलपतियों को भेजा है। इसके साथ ही इसमें यह भी कहा गया था कि इस मीटिंग में शामिल होने वाले सभी वीसी के यूनिवर्सिटी के बैंक खातों के संचालन पर रोक हटा दी जाएगी।
इधर, इस लेटर के जारी होने के बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एक चोंग्थू ने सभी वीसी को पत्र भेजा है कि विवि के पदाधिकारी, शिक्षक व कर्मी सक्षम प्राधिकार से अनुमति बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अनुमति लिखित या टेलीफोन पर ली जाएगी। वीसी के मामले में सक्षम प्राधिकार कुलाधिपति हैं। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी।
उधर, शिक्षा विभाग ने राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों एवं परीक्षा नियंत्रकों के वेतन बंद करने और विश्वविद्यालयों के खातों के संचालन पर लगी रोक को फिलहाल के लिए हटा दिया है। विभाग ने कुलपतियों को लिखे पत्र में यह स्पष्ट किया है कि यह रोक अस्थायी रूप से हटाई गई है। 9 मार्च को विभाग में होने वाली सभी कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों के भाग लेने की प्रत्याशा में वेतन पर लगी रोक के आदेश को तत्काल स्थगित रखा गया है।