ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / KK पाठक का नया आदेश... अब मार्च तक रविवार और त्योहार में खुले...

KK पाठक का नया आदेश... अब मार्च तक रविवार और त्योहार में खुले रहेंगे स्कूल, जानिए क्या है पूरी खबर

18-Feb-2024 08:57 AM

By First Bihar

PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने सभी डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में सभी जिलाधिकारी से कहा गया है कि सरकारी विद्यालयों का मेंटेनेंस कार्य के साथ-साथ बेंच डेस्क की खरीद की जा रही है। ऐसे में वह गुणवत्ता युक्त रहे इसकी जांच कराएं। इसके साथ ही रविवार एवं अन्य छुट्टियों के दिन विद्यालय को खोलकर इन कार्यों को पूर्ण करने को कहा गया है। 


केके पाठक ने कहा है कि सभी जिलाधिकारियों को चुनाव की तैयारी को लेकर विद्यालयों में काम तेज गति से करने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में यह भी बताया गया था कि बड़े पैमाने पर आपके जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों एवं अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में भी जीर्णोद्धार का काम युद्ध स्तर पर कराया जाए। विभाग ने इस काम के लिए जिलों में 680 करोड़ की राशि CFMS के माध्यम से भेजी गई है। यह राशि व्ययगत न होने पाए। इसी क्रम में हमारे द्वारा आपसे यह भी अनुरोध किया गया था कि लगभग  900 करोड़ से आपके जिले के सभी विद्यालयों में पर्याप्त बेंच-डेस्क लगाए जाने हैं। यह दोनों कार्य 31 मार्च 2024 से पहले किया जाना है। 


 ऐसे में सभी DM अपने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय अवकाश के दिनों जैसे-रविवार और त्योहार ( जब पठन-पाठन बन्द रहता है) में भी विद्यालय परिसर को खुलवाना सुनिश्चित करें। ताकि जीर्णोद्धार / मरम्मति का काम भी हो सके। केके पाठक ने आगे कहा है कि फर्नीचर की गुणवत्ता पर विशेष अनुश्रवण की आवश्यकता है। ऐसे में इन अवकाश के दिनों में विशेष अभियान चलाकर जिन विद्यालयों में फर्नीचर लगाया गया है, उसकी गुणवत्ता एवं मात्रा की जांच करे। यह काम कल रविवार से ही शुरू कर दें। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी फर्नीचर खरीद में खेला की खबर आ रही है। वहीं बच्चों के एमडीएम खाने वाली थाली खरीद में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। अब केके पाठक की तरफ से स्पष्ट आदेश दिया गया है कि 900 करोड़ से सरकारी विद्यालयों में खरीद की जाने वाले फर्नीचर की गुणवत्ता और संख्या दोनों का मिलान कराएं,ताकि गड़बड़ी न हो सके।