ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

MP कांग्रेस में फिर बगावत, सिंधिया गुट के 7 मंत्री समेत 17 विधायक बेंगलुरू पहुंचे, सभी के मोबाइल बंद

09-Mar-2020 06:22 PM

BHOPAL: मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर बगावत हो गया है. इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 7 कैबिनेट मंत्री समेत 17 विधायक बेंगलुरू पहुंच गए हैं. सभी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया है. मंत्री प्रद्युम्न सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी और उमंग सिंघार बेंगलुरु गए हैं. बताया जा रहा है कि जिस सभी मंत्रियों और विधायकों को बेंगलुरू के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है वहां पर 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

संकट में कमलनाथ की सरकार

दिल्ली की दौरा पर गए सीएम कमलनाथ दिल्ली वापस भोपाल लौट रहे हैं. बताया जा रहा है कि कमलनाथ इसको लेकर काफी परेशान भी हैं. कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के 11 विधायक अचानक गुड़गांव चले गए थे. जिसमें अभी भी दो वापस नहीं लौटे हैं. इसको लेकर बीजेपी पर सरकार गिराने का आरोप लगाया जा रहा था, लेकिन अब तो कांग्रेस नेता सिंधिया के ही समर्थक विधायक बागी हो गए है. 

अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है बीजेपी

सियासी संकट के बीच बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र की शुरूआत होते ही बीजेपी कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है. इस संकट के पीछे बताया जा रहा है कि कमलनाथ और सिंधिया के बीच टक्कर हैं. सिंधिया के राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के सवाल पर आज दिल्ली में कमलनाथ कुछ नहीं बोले. सिंधिया केे अनादर से कई कांग्रेस विधायक कमलनाथ से खफा है.