पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
31-May-2023 10:02 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजनीति के लिए जून का महीना काफी अहम रहने वाला है। इस महीने में काफी राजनीतिक रंग जमने वाला है। एक तरफ भाजपा विरोधी दल 12 जून को बड़ी बैठक करेंगे तो दूसरी तरफ इस महीने भाजपा भी चार बड़ी रैलियां करने जा रही है जिसमें एक रैली में पीएम मोदी के भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी एकता की जो मुहिम चलाई गई है उसको लेकर आगामी 12 जून को देश के तमाम विपक्षी दलों की बैठक पटना में होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा राज्य में चार बड़ी रैलियां करेगी जिसमें से एक रैली में पीएम मोदी शामिल होंगे और बाकी के रैलियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान वो अब तक के 9 साल के दौरान भाजपा सरकार की तरफ से किए गए कार्यों का हिसाब लोगों के बीच देंगे और महागठबंधन समेत नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोलेंगे।
बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के तीसरे सप्ताह में बिहार दौरे पर आएंगे और पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। रैली का समय और जगह आगे तय किया जाएगा। प्रधानमंत्री के साथ-साथ पार्टी के कई टॉप राष्ट्रीय नेता भी बिहार आएंगे। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के खास मौके पर 30 जून तक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसी को लेकर पीएम बिहार आएंगे।
आपको बताते चलें कि, बीजेपी के सांगठनिक कार्यक्रमों में जून में चार बड़ी जनसभा होंगी जिसमें से एक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। बाकी सभाओं के लिए अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेता बिहार आएंगे। इस दौरान ये लोग नीतीश सरकार और महागठबंधन पर हमलावर होंगे। तो वहीं भाजपा विरोधी दलों के बीच दूसरे सप्ताह में 12 जून को बैठक होने वाली है। इस दौरान यह रणनीति तैयार होगी की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ लोगों को कैसे एकजुट किया जाए और विपक्ष के तरफ से पीएम का फेस किसे बनाया जाए।