ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / 15 फरवरी के बाद हॉलमार्क के बिना नहीं बिकेगा सोना, जून से वन...

15 फरवरी के बाद हॉलमार्क के बिना नहीं बिकेगा सोना, जून से वन नेशन-वन कार्ड लागू करेगी मोदी सरकार

20-Jan-2020 01:55 PM

By neeraj kumar

PATNA : 15 फरवरी 2021 के बाद देश में बिना हॉलमार्क का सोना नहीं बिकेगा. केंद्रीय खाद्य भोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि सोना बिक्री के लिए हॉलमार्क को अनिवार्य करने का फैसला कर लिया गया है और इसे हर हाल में 15 फरवरी 2021 से लागू कर दिया जाएगा. देश में बिना हॉलमार्क के सोने का कारोबार अभी सबसे ज्यादा होता है. बिना हॉलमार्क के बिकने वाले सोने का ब्योरा सरकार के पास उपलब्ध नहीं होता और इसके साथ ही  इसमें मिलावट की भी गुंजाइश होती है. इन सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद सोना बिक्री के लिए हॉलमार्क को अनिवार्य करने का फैसला किया गया है.

रामविलास पासवान ने आज पटना में प्रेस वार्ता के दौरान इसे लेकर सरकार की नीति को स्पष्ट किया है. इसके साथ ही कहा कि  मोदी सरकार वन नेशन वन कार्ड भी जारी करने जा रही है. अब देश के किसी हिस्से में रहने वाले लोग अन्य जगहों पर भी अपने राशन कार्ड से अनाज ले सकेंगे. यह योजना  इसी साल जून से लागू हो जाएगी. रामविलास पासवान ने कहा कि वन नेशन वन कार्ड योजना पर विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है

देश के लगभग 16 राज्यों में इस योजना की शुरुआत की जा चुकी है. दक्षिण भारत खासतौर पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्य इस योजना पर बहुत पहले अमल कर चुके हैं. उन्होनें कहा कि  उत्तर भारत के राज्यों में इसे लागू करने में परेशानी आ रही है. रामविलास पासवान ने इस बात पर चिंता जताई कि बिहार और यूपी जैसे बड़े राज्यों में अब तक वन नेशन वन कार्ड योजना पर काम शुरू नहीं हुआ है.