Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
16-Oct-2020 10:20 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी जनसभा को लगातार संबोधित कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने नवादा जिले के हसुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की. हिसुआ विधानसभा के इंटर विद्यालय में आयोजित जनसमूह को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने नोटबंदी को देश के लिए एक बड़ा कदम बताया. उन्होंने पीएम मोदी के इस बड़े फैसले की जमकर तारीफ की.
नवादा जिले के हसुआ विधानसभा सीट से इसबार बीजेपी ने भाजपा विधायक अनिल सिंह को टिकट दिया है. अनिल सिंह महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार नीतू सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. आपको बता दें कि अनिल सिंह इस सीट से 3 बार विधायक रह चुके हैं. अनिल सिंह के लिए वोट की अपील करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में विगत 15 साल में विकास ने रफ्तार पकड़ा है. उस रफ्तार को गति देने की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री ने सड़कों का जाल बिछा दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे देश का चहुंमुखी विकास हुआ है. आजादी के 60-65 वर्षों तक देश में शासन करने वालों ने देश सेवा के बजाय परिवारवाद को बढ़ावा दिया. आज पीएम मोदी के पहल पर राम मंदिर मसला खत्म हुआ. जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया गया. जम्मू काश्मीर में आतंकवादियों को सबक सिखाकर भारत की ताकत का अहसास कराया. नोटबंदी कर देश को आर्थिक मजबूती दिया. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और व्यापार के क्षेत्र में विकास हुआ है.
उन्होंने कहा कि साल 2014 के पहले देश में चुनाव होते थे तो हम जाति के आधार पर, मजहब के आधार पर वोट देते थे. वोटबैंक की राजनीति हमारी संस्कृति बनी थी. मोदी के आने के बाद यह खत्म हुआ. सभा को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी संबोधित किया. उन्होंने भोजपुरी में कहा कि "कुछ लोग खातिर सत्ता बंदूक के गोली से निकलेला, जे सत्ता अइसन होई, ऊ खाली हत्या के काम करी. हमनी के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब के झोपड़ी में विकास पहुंचावे के काम बा."