ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जेपी नड्डा के दौरे से पहले BJP का बड़ा दावा, शाहनवाज बोले- बिहार...

जेपी नड्डा के दौरे से पहले BJP का बड़ा दावा, शाहनवाज बोले- बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटें जीतेंगे

02-Jan-2023 04:08 PM

PATNA: नए साल के आगाज के साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। एक तरफ बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से समाज सुधार यात्रा पर निकल रहे हैं तो वहीं बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 जनवरी को एक दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। जेपी नड्डा के आगमन को लेकर बीजेपी के सभी बड़े नेता एक्टिव मोड में आ गए हैं। पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की सभा 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।


शाहनवाज हुसैन ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी 400 लोकसभा सीट जीतेगी, इसको लेकर तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब पिछली बार बिहार में आए थे तो बीजेपी गठबंधन में थी लेकिन अब हम विपक्ष में हैं। जिस तरीके से पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत हुई है, हम अब बिहार में भी 40 के 40 सीट लोकसभा की जितने की तैयारी कर रहे हैं। पिछली बार जब बीजेपी गठबंधन में थी तो हमने 40 में 39 लोकसभा सीटें जीती थीं लेकिन इस बार हम 40 लोकसभा सीटें जीतने के लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं।


वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की यात्रा सरकारी है। उन्होंने कहा कि सभी को यात्रा करने का हक है। नीतीश कुमार पिछली बार भी शराबबंदी को लेकर यात्रा पर निकले थे और लोगों से चर्चा की थी। इस बार भी यात्रा पर निकलेंगे, वह अपनी यात्रा कर रहे हैं। नीतीश कुमार की सरकार हो या चाहे लालू प्रसाद की सरकार हो, हम सहयोगी पार्टी रहे हैं इसलिए जो मुख्यमंत्री रहता है वहीं क्रेडिट लेता है।


वहीं नोटबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शाहनवाज ने कहा कि नोट बंदी को लेकर जो फैसला आया है वह ऐतिहासिक है। नोटबंदी का जो फैसला था वह देश हित में था। विपक्ष के द्वारा इसपर सवाल खड़े किए जा रहे थे लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी है। वहीं बिहार में सरकार द्वारा किए जा रहे नियुक्ति पत्र के वितरण पर उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सिर्फ भ्रमित करने का काम कर रही है।