ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण पर BJP ने दी सफाई, जेपी नड्डा...

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण पर BJP ने दी सफाई, जेपी नड्डा बोले... पार्टी आरक्षण का समर्थन करती है

13-Jun-2020 08:01 AM

DELHI: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में एक बार फिर आरक्षण का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्ष बीजेपी को लगातार घेर रहा है. जिसके बाद बीजेपी ने सफाई दी है. भाजपा ने अपना रुख आरक्षण के मसले पर साफ कर दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण का समर्थन करती है. 

विपक्ष भ्रम में डाल रहा

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार वंचित तबके को आरक्षण की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है. किसी भी तरह के भ्रम से लोगों को बचने की सलाह दी. समाज में कुछ लोग आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. लेकिन मोदी सरकार और भाजपा आरक्षण के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है. सामाजिक न्याय के प्रति हमारी वचनबद्धता अटूट है.

2015 में हार का करना पड़ा था सामना

2015 विधानसभा संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि जो आरक्षण के पक्ष और उसके खिलाफ है उनको फिर से विचार करना चाहिए. इस बयान पर लालू प्रसाद ने बीजेपी को घेरा था. लालू प्रसाद ने संघ प्रमुख के बयान के जरिए सियासी माहौल को पूरी तरह बदल दिया था. चुनावी रैली और सभा में बार-बार कहते थे कि अगर किसी में हिम्मत है तो वह आरक्षण खत्म करके दिखाए. इसका महागठबंधन को फायदा हुआ और बीजेपी की हार हो गई थी. 2020 में भी लालू लेकर तमाम विपक्षी दलों ने एक बार फिर से बीजेपी को घेरा है.जिसके बाद बीजेपी ने सफाई दी है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है. जिसके बाद बिहार में राजनीतिक तेज हो गई है.