ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR EDUCATION NEWS : बिहार में स्कूलों में जल्द इस पोस्ट पर आने वाली है बहाली, मंत्री ने दिया अपडेट; जानिए क्या होगी आहर्ता BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा Fake Currency Case : 'लादेन' हुआ अरेस्ट, जाली नोट गिरोह का खुलासा; खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन शुरू, कई विभागों पर सवाल-जवाब और 2026-27 बजट पर चर्चा Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान

जेपी गंगा पथ पर लगा भीषण जाम, पटना के मरीन ड्राइव पर दिखी लोगों की भारी भीड़

जेपी गंगा पथ पर लगा भीषण जाम, पटना के मरीन ड्राइव पर दिखी लोगों की भारी भीड़

26-Jun-2022 09:31 PM

PATNA: दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ का उद्घाटन किया और इसे जनता को समर्पित कर दिया। उद्घाटन के दो दिन बाद यानी रविवार को जेपी गंगा पथ पर भीषण जाम की स्थिति देखी गयी। जाम ऐसी की गाड़ियां जेपी गंगा पथ पर रेंगती दिखी। रविवार छूट्टी का दिन होने कारण एक साथ कई लोग पटना के इस मेरिन ड्राइव का सैर करने पहुंचे थे। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह भी देखने को मिला। 


लेकिन इस उत्साह के बीच गाड़ियों की लंबी कतारे भी देखने को मिली जिससे लोग परेशान दिखे। जेपी गंगा पथ पर लगे भीषण जाम से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ गयी। लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। हालांकि जेपी गंगा पथ पर आए लोग सेल्फी लेना तक नहीं भूले। जेपी गंगा पथ पर मौजूद हर एक व्यक्ति अपने मोबाइल में पटना के इस मेरिन ड्राइव को कैद करने में लगा हुआ था। 


बच्चे हो या महिलाएं या फिर युवा सभी सेल्फी लेते नजर आए वही कई परिवार के साथ फोटो सेशन करते भी दिखे। गंगा के खुबसुरत नजारे को देख लोग काफी खुश थे। लोगों का कहना था कि लगता ही नहीं है कि हम लोग पटना में हैं। कुछ लोग यह कहते भी दिखे की बिहार सरकार ने यह काम बहुत अच्छा किया है। बता दें कि जेपी गंगा पथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक हैं। इस पथ का सैर करने वाले लोग सरकार की इस योजना की जमकर तारीफ करते नजर आए।


 गौरतलब है कि बीते शुक्रवार 24 जून को जेपी गंगा पथ के फस्ट फेज का उद्घाटन किया गया था। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन समेत कई नेता और आला अधिकारी मौजूद थे। 3831 करोड़ की लागत से बन रहे इस पाथवे का अभी दीघा से पीएमसीएच तक निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इसके साथ ही अटल पथ फेज 2 का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण कर दिया। इस सड़क के निर्माण में 69.55 करोड़ की लागत आयी है। जेपी गंगा पथ बनने से पीएमसीएच के साथ ही पाटलि पथ से लोगों को एम्स जाने में सुविधा होगी साथ ही गांधी मैदान जाने में सुविधा होगी।