अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Dec-2022 05:33 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में इन दिनों एक मामले को लेकर काफी गहमागहमी है। दरअसल, यहां कैंपस के भीतर जगह-जगह दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे गए हैं। जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर असामाजिक तत्वों द्वारान आपत्तिजनक नारे लिखें गए हैं। कैंपस में लिखा गया है कि ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो, ब्राह्मणों-बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं, तुम्हें बख्शा नहीं जाएगा,बढ़िया होगा तुमलोग शाखा लौट जाओ। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ने कहा है कि, जेएनयू शिक्षा के मंदिर के रूप में जाना जाता था, यहां से एक से एक काबिल लोग निकल कर आये हैं। लेकिन, अब यह टुकड़े- टुकड़े गैंग वालों के अधीन हो गया है। यहां ये लोग अपनी राजनीति चलते हैं। ये वहीं लोग हैं, जो भारत को तोड़ने की कोशिश करते हैं। इस यूनिवर्सिटी में कभी अफजल गुरु के नाम पर लगते हैं तो कभी अन्य किसी आतंकी के नाम पर।
गिरिराज ने कहा कि, मेरे हिसाब से आज देश में टुकड़े- टुकड़े गैंग और गजवा ए हिंद ये दोनों का एक गठबंधन चल रहा है। इनका एक मात्र उद्देश्य यही है कि भारत के अंदर बहुसंख्यकों में विभेद कैसे पैदा हो। इसी के लिए ये लोग विभेद पैदा करने की यह हरकत करते हैं। लेकिन, भारत में मोदी की सरकार है जो राष्ट्र वैभव की बात सोचता है सर्वे हिताय सर्व सुखाय की बात सोचता है। इसलिए उनलोगों का मंसूबा कभी भी कामयाब नहीं होने वाला है।
गौरतलब हो कि, जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी में जिन नारों को लेकर आपत्ति जताई जा रही है, उनमें 'ब्राह्मणों कैंपस खाली करो', 'यहां खून-खराबा होगा', 'ब्राह्मण भारत छोड़ो' जैसे नारे शामिल हैं। अब इस मामले में कैंपस के अंदर भी काफी बवाल मचा हुआ है।अब इसे लेकर JNU की वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुड़ी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि, हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। मामले पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेएनयू प्रशासन ने जांच बुलाई है।