रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
19-Feb-2020 02:27 PM
SAMASTIPUR: सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रा नेता कन्हैया कुमार ने समस्तीपुर में सभा का विरोध करने वाले को चुनौती दे डाली. बोले कि जो मेरे सभा का विरोध कर रहे और कह रहे है कि समस्तीपुर में सभा नहीं होने देंगे उनको मैं बता देता हूं कि यह शहर उनके पिता का ही नहीं है. यह मेरे नाना का भी है.
नानी घर है समस्तीपुर
कन्हैया ने कहा कि आजकल चलन है कि जिस जगह पर नेता भाषण देने जाते हैं वहां से रिश्ता जोड़ लेते हैं, लेकिन मैं यह बता देता हूं कि मेरा नानी घर समस्तीपुर है. मैं आपके बीच आकर किसी नेता की तरह कोई लंबा वादा नहीं करना चाहता हूं. यहां से मैं सरकार को चुनौती देने आया हूं, जब ठान लेते हैं तो उसको करके दिखा देते हैं. यही कहेंगे कि सुधर जाइये नहीं तो आपको आपकी नानी घर याद दिला देंगे.
नफरत को नफरत से नहीं प्रेम से जीतना होता है
कन्हैया ने कहा कि वह गांधी के विचारों को मानने वाले हैं. वह ऐसा नहीं है कि मारने वाले सांड से वह भीड़ जाए. नफरत को नफरत से नहीं प्यार जीता जाता है. जो गांधी, भगत, अंबदेकर को मानने है वह लोग स्वभाविक हैं कि देशद्रोही नजर आएंगे. खून खराबे की राजनीति क्यों हो रही है. धर्म और पहचान के नाम पर राजनीति इसलिए हो रही है कि देश की बड़ी समस्याओं को लोग भूल जाए. बता दें कि कन्हैया कुमार सीएए और एनआरसी के विरोध में जन-गण-मन यात्रा पर निकले हैं. इस दौरान कई जगहों पर सभा को संबोधित कर चुके हैं. यात्रा के दौरान छपरा, सुपौल, आरा, कटिहार समेत कई जगहों पर हमला भी हो चुका है.