ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम

JNU हिंसा पर JDU ने केंद्र सरकार पर उंगली उठायी, VC को बर्खास्त कर सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की

JNU हिंसा पर JDU ने केंद्र सरकार पर उंगली उठायी, VC को बर्खास्त कर सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की

06-Jan-2020 05:38 PM

DELHI: JNU में कल हुई हिंसा पर जदयू ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किये हैं. जदयू ने तत्काल जेएनयू के कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की है. मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने की भी मांग की गयी है.


जदयू ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाये

जदयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने कहा है कि जेएनयू में कल बाहरी गुंडों ने आकर उत्पात मचाया और दिल्ली पुलिस इसे रोकने में फेल रही है. त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी जेएनयू में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करती है. जदयू ने कहा है कि जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों पर जिस तरीके से हमला हुआ वह बेहद चिंताजनक है और समाज के सभी वर्ग को इसका विरोध करना चाहिये.


तत्काल बर्खास्त हों जेएनयू के कुलपति

जदयू नेता के सी त्यागी ने कहा कि इस घटना के लिए जेएनयू के कुलपति की जिम्मेवारी सबसे बड़ी है. लिहाजा उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिये. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज से मामले की जांच करायी जानी चाहिये ताकि सारी हकीकत सामने आ जाये.


जदयू का ये स्टैंड बीजेपी के स्टैंड से साफ अलग है. बीजेपी और ABVP का आरोप है कि लेफ्ट समर्थित गुंडों ने कल जेएनयू में उत्पात मचाया. लेकिन जदयू की भाषा उससे साफ अलग है.