ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट

Home / news / जल्द मिलेगा RSS को नया सरकार्यवाह, तीन दिवसीय बैठक में होगा तय

जल्द मिलेगा RSS को नया सरकार्यवाह, तीन दिवसीय बैठक में होगा तय

09-Feb-2024 07:22 AM

By First Bihar

DESK : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अगले सरकार्यवाह कौन होंगे? अगले महीने तय हो जाएगा। 15 मार्च से नागपुर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन नए सरकार्यवाह का चुनाव होगा। इस चुनावी प्रक्रिया में मतदाता के रूप में सभी प्रांतों से चुन कर आए स्वयंसेवकों के निर्वाचित प्रतिनिधि और सभी प्रांत व क्षेत्र संघचालक भाग लेंगे।


दरअसल, आरएसएस में प्रत्येक तीन वर्षों पर निर्वाचन होता है। सबसे पहले जिला संघचालक, फिर विभाग संघचालक और प्रांत संघचालक का निर्वाचन होता है। यह प्रक्रिया देश के सभी प्रांतों में पूरी कर ली गई है। क्षेत्र संघचालक का निर्वाचन प्रतिनिधि सभा की बैठक में पहले दिन ही किया जाता है।


वहीं, निर्वाचन से पहले पदाधिकारी को तय करके की जिम्मेदारीउन स्वयंसेवक पर होती हैं, जो निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होने से एक वर्ष पूर्व तक सक्रिय रहे हों और नियमित शाखा जाते हों या संघ की ओर से जो कार्य सौंपा जाए, उसे पूरा करते हों और संघ कार्य करने के लिए प्रतिज्ञा लिए हों। ऐसे 50 स्वयंसेवकों पर एक शाखा प्रतिनिधि चुने जाते हैं।



सभी जिलों व महानगरों में निर्वाचित शाखा प्रतिनिधि अपने-अपने जिला या महानगर संघचालक का चुनाव करते हैं। फिर विभाग और प्रांत संघचालक का चुनाव होता है। उसके साथ ही सरकार्यवाह के चुनाव के लिए 40 शाखा प्रतिनिधि पर एक केंद्रीय प्रतिनिधि चुने जाते हैं। यानी 2000 स्वयंसेवकों पर एक केंद्रीय प्रतिनिधि चुने जाते हैं। सभी प्रांतों से इनकी संख्या स्वयंसेवक मतदाताओं की संख्या के आधार पर होती है।