Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
13-Dec-2024 08:33 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जीविका दीदियों को नया काम मिला है। अब वे पुलिस और स्कूल के बच्चों के लिए वर्दी तैयार करेंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत जीविका दीदियों द्वारा वर्दी बनाई जाएगी। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने जीविका दीदियों के बैग क्लस्टर और लेदर क्लस्टर का निरीक्षण किया और आवासीय छात्रवास के निर्माण का निर्देश दिया। तिरहुत ब्रांड को आइपीओ के रूप में विकसित करने की योजना है।
जीविका दीदी के हाथ से तैयार वर्दी को जवान व स्कूल ड्रेस पहनकर बच्चे स्कूल जाएंगे। पायलट फेज में जीविका दीदी द्वारा इन्हें यहां बनवाया जाएगा। यह एक नया माडल होगा। ये बातें मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित जीविका दीदियों की ओर से संचालित बैग क्लस्टर व लेदर क्लस्टर के निरीक्षण के दौरान कहीं।
परिसर में महिला कामगार व उद्यमी के रहने के लिए आवासीय छात्रवास का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टीम में शामिल निदेशक आलोक रंजन घोष को टास्क दिया। बताया कि अब तिरहुत ब्रांड को आइपीओ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए दो साल की समय सीमा तय की गई है। मोतीपुर स्थित मेगा फूड पार्क, बेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बैग क्लस्टर, टेक्स्टाइल क्लस्टर तथा जीविका की रसोई का निरीक्षण किया।
बता दें कि इसी साल सितंबर में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने 'जीविका दीदियों' के लिए सौगात दी थी। सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए पहली किस्त के तौर पर करीब सवा 500 करोड़ रुपये जारी किए थे। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इसे लेकर कहा था कि इसेस ग्रामीण इलाकों में जीविका दीदियों के हजारों स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि इस आजीविका मिशन के लिए केंद्र सरकर ने 3 अरब से ज्यादा रुपये और राज्य सरकार ने 2 अरब से ज्यादा रुपये आवंटित किए हैं। इस तरह से इस योजना के लिए केंद्र और राज्य का अंशदान 60:40 के अनुपात में है।