जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
18-Apr-2022 09:30 AM
PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने धार्मिक जुलूस ऊपर पाबंदी लगाने की बड़ी मांग रख दी है। रामनवमी और महावीर जयंती के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर मांझी काफी आहत हैं। मांझी ने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि देश में हर तरह के धार्मिक जुलूस पर रोक लगा दी जाए। पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि धार्मिक जुलूसों के कारण देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है और इसे तुरंत रोकना होगा।
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए यह बातें लिखी हैं। जीतन राम मांझी के इस बयान को इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वह एनडीए के घटक दल के नेता हैं। बीजेपी के साथ राजनीति करने वाले जीतन राम मांझी अगर जुलूस पर रोक की बात कर रहे हैं तो उनके सहयोगी दल को यह बात कितनी पसंद आएगी या देखना भी दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि दिल्ली में महावीर जयंती के दौरान हिंसा की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने हंगामा करने वालों पर कार्रवाई भी की थी और उसके बाद जीतन राम मांझी ने जुलूस पर पाबंदी लगाने की मांग रख दी।
इसके पहले रामनवमी के मौके पर देश के कई इलाकों में भी हिंसा की घटनाएं देखने को मिली थी। जीतन राम मांझी ने किसी एक धर्म के जुलूस के ऊपर रोक लगाने की मांग नहीं की है, उनका कहना है कि धार्मिक जुलूस ऊपर रोक लगनी चाहिए। जाहिर है हिंदुओं की तरफ से निकाले जाने वाली रामनवमी और हनुमान जयंती की शोभायात्रा के साथ-साथ मांझी मुहर्रम और अन्य मौकों पर निकाले जाने वाले जुलूस पर भी रोक की मांग कर रहे हैं।