ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / महान फेल्योर साबित हुए हैं नीतीश: मांझी ने गिना दी सरकार की नाकामी,...

महान फेल्योर साबित हुए हैं नीतीश: मांझी ने गिना दी सरकार की नाकामी, कहा- उन्हें संयोजक बनाया तो बुद्धि की दाद देनी होगी

18-Jul-2023 12:09 PM

By First Bihar

PATNA: बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरे दिन की बैठक हो रही है। चर्चा है कि आज की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी दलों का संयोजक बनाने की घोषणा हो सकती है। नीतीश का साथ छोड़कर हाल ही में एनडीए में शामिल हुए जीतनराम मांझी ने इसको लेकर तंज किया है। मांझी ने कहा है कि यह उनका आंतरिक मामला है लेकिन अगर अपने राज्य में महान फेल्योर हो चुके नीतीश को संयोजक बनाया जाता है तो उनकी बुद्धि की दाद देनी होगी।


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा है कि विपक्षी दल किसे संयोजक बनाते हैं यह उनका आंतरिक मामला है लेकिन जहां तक नीतीश कुमार की बात है तो वे अपने घर में ही महान फेल्योर साबित हुए हैं। करप्शन का मामला हो, विकास का मामला हो, फिजुलखर्ची का मामला हो, गरीबों की तबाही का मामला हो, छात्रों को छात्रवृति का मामला, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने की बात हो, गरीबों को जमीन देने का मामला हो, किसानों को फ्री बिजली देने की बात थी, इन सब मामलों में नीतीश कुमार और उनकी सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। 


उन्होंने कहा कि उल्टी गंगा बहाकर गया और नालंदा मे पानी गंगा जल पहुंचाना चाह रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। इतनी गंदगी फैल गई है कि कब बीमारी फैल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुराना म्यूजियम रहते हुए फिजूलखर्ची कर नया म्यूजियम बनाया। हमने उस वक्त विरोध किया था, हाई कोर्ट ने भी कहा था कि दूसरे म्यूजियम की कोई जरूरत नहीं है लेकिन सरकार ने फिजूलखर्ची की। 


मांझी ने कहा कि बुजुर्ग गरीबों को सरकार पेंशन नहीं दे रही है। गरीब भूखे मर रहे हैं लेकिन सरकार फिजुलखर्ची बंद नहीं कर रही है। दूसरे राज्यों में एक हजार से 15 सौ रुपए वृद्धा पेंशन गरीबों को दिया जा रहा है जबकि बिहार में महज चार सौ रुपए दिए जा रहे है, उससे क्या होने वाला है। नीतीश कुमार बिग फेल्योर हैं और उन्हें अगर कन्वेनर बनाया जाता है तो विपक्ष की बुद्धि को दाद देते हैं।