Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
03-Jun-2020 08:35 AM
PATNA : बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी आज अपनी सक्रियता दिखाएंगे. मांझी और उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से आज एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने कुल 8 एजेंडों पर आज का धरना बुलाया है. लेकिन इनमें ज्यादातर मुद्दे वही है जिन पर सरकार पहले से काम कर रही है. हालांकि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मांझी आज नीतीश सरकार को घेरेंगे.
जीतन राम मांझी सुबह 11:00 बजे से अपने पटना स्थित सरकारी आवास में धरने पर बैठेंगे. इसके अलावा उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे. मांझी ने अपनी पार्टी के नेताओं को धरने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है.
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से कुल 8 सूत्री मांग रखी गई है. जिनमें प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में बेहतर सुविधा मुहैया कराना, अच्छा भोजन मुहैया कराना, डिग्निटी किट दिया जाना, एक हाजर की आर्थिक मदद दिया जाना समेत अन्य मांग शामिल है. इन सभी मुद्दों पर सरकार पहले ही फैसला लेकर काम कर रही है. बावजूद इसके मांझी कुछ नए मुद्दों के साथ सरकार को घेरने की रणनीति नहीं बना पाए हैं. हालांकि बिहार में गिरती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने सरकार से जवाब जरूर मांगा है. अब देखना होगा कि पुराने मुद्दों के साथ धरने पर बैठे मांझी नीतीश सरकार को लेकर क्या कहते हैं.